बड़सर विधानसभा क्षेत्र में Khel Mahakumbh की शुरुआत 22 दिसम्बर को

कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी (Sarveen Choudhary) बणी  (Bani) में करेंगी खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) का शुभारंभ, तैयारियों की समीक्षा हेतु बिझड़ी (Bijhari) में हुई आयोजन समिति की बैठक
 | 
.

बड़सर।  बड़सर विधानसभा में खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) प्रतियोगिता की शुरुआत 22 दिसंबर को होने जा रही है। बड़सर (Barsar) विधानसभा के बणी (Bani) में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी (Sarveen Choudhary) 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगी। खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) प्रतियोगिता के लिए बड़सर (Barsar) विधानसभा में अब तक लगभग 130 से अधिक टीमें अपनी रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं।


बताते चलें कि बड़सर खेल महाकुम्भ (Khel Mahakumbh) में इस बार लड़कियों की भी लगभग एक दर्जन टीम भाग ले रही हैं। बॉलीवॉल व कबड्डी की प्रतियोगिताओं में इनका रजिस्ट्रेशन हुआ है। खेल महाकुम्भ (Khel Mahakumbh) के शुभारम्भ अवसर पर कबड्डी के मैच करवाए जायेगें। शुभारम्भ कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा हेतु बिझड़ी (Bijhari) में रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई।  जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियां तय कर काम बांटा गया है।

यह भी पढ़ेंः-   दियोटसिद्ध Temple में बार बार दरकिनार किए जा रहे नियम

बड़सर खेल महाकुम्भ (Khel Mahakumbh) आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। युवाओं व खिलाडिय़ों में खेल महाकुम्भ (Khel Mahakumbh) को लेकर बहुत उत्साह और जोश भरा माहौल है। बड़सर (Barsar)  विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को निखरने का बेहतरीन मौका खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) का मंच प्रदान कर रहा है। जिसके लिए वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के धन्यवादी हैं। इस बैठक में अभयवीर, अजय रिंटू, अनिल परमार, कमलेश ढिल्लों, रवि कानूगो, रजत सहित अन्य उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।