Hamirpur : करनेहड़ा फगोटी पेयजल योजना का कार्य दोबारा शुरू

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma) ने वर्ष 2010 में किया था शिलान्यास, स्टोरेज टैंक निर्माण का दस वर्षों तक रुका रहा कार्य
 | 
.

हमीरपुर।    उपमंडल बड़सर के तहत आने वाले करनेहड़ा फगोटी पेयजल योजना (Karnehra Phagoti Drinking Water Scheme) का कार्य दोबारा शुरू हो गया है।  इससे योजना के तहत आने वाले आधा दर्जन गांवों के लोगों को पेयजल समस्या दूर होगी। भाजपा जि़लाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma) के प्रयासों से योजना का निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma) सहित मुख्यमंत्री (CM) तथा जल शक्ति  मंत्री (IPH Minister)  का आभार जताया है।


बताते चलें कि  करनेहड़ा फगोटी पेयजल योजना (Karnehra Phagoti Drinking Water Scheme)  के लिए बजट राशि स्वीकृत हुई थी। जिसमें टैंक निर्माण तथा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना था। जिसके तहत आधा दर्जन गांवों के लोगों को पर्याप्त पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना था। इसका शिलान्यास पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma)  ने वर्ष 2010 में किया था व वर्ष 2011 में स्टोरीज टैंक का निर्माण भी हो गया था। लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से  10 वर्षों तक निर्माण कार्य विराम लग गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रैली पंचायत प्रधान राजेश कुमार सहगल ने बताया कि कांग्रेस (Congress) सरकार ने भेदभाव के चलते शेष निर्माण कार्य होने नहीं दिया। जिसे 10 वर्षों तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

भाजपा जि़लाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma)  ने जल शक्ति  मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (IPH Minister Mahender Singh Thakur) से मिलकर वर्ष 2021 के बजट में राशि का प्रावधान करवाया। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का  कार्य शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत गांवों में पेयजल लाइन बिछाई जाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें लगभग एक करोड़ राशि खर्च किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस योजना में करनेहड़ा , फगोटी, भटेड़, बल्ह, बल्ह करनेहड़ा गांव के लोगों को पेयजल सुविधा होगी। ग्रामीण वासियों की ओर से पंचायत प्रधान राजेश सहगल, किशोर सिंह, निर्मल सिंह, सीता राम, देशराज, विजय सिंह, लक्ष्मी चन्द सहित अन्यों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), जल मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (IPH Minister Mahender Singh Thakur)  व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma) का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा  (Ex MLA Baldev Sharma) ने बताया कि वर्ष 2010 में इसका शिलान्यास किया था व टैंक का निर्माण भी हो चुका था, लेकिन सरकार बदलने के बाद शेष कार्य रोक दिया गया। उन्होंने जल शक्ति  मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (IPH Minister Mahender Singh Thakur) से इसके लिए राशि स्वीकृत करवा कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) व जल शक्ति  मंत्री (IPH Minister)  का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः-   सेक्युरिटी Company में हुआ 14 युवाओं का प्लेसमेंट   


उधर, जल शक्ति विभाग बड़सर अधिशाषी अभियंता राजीव सहगल (Rajeev Sehgal) ने बताया कि करनेहड़ा फगोटी पेयजल योजना (Karnehra Phagoti Drinking Water Scheme)  का कार्य दोबारा शुरू करवा दिया है व जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधा दर्जन गांवों के लोगों को पेयजल समस्या दूर होगी।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।