जौड़े अंब पंचायत में करवाए जाएंगे निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स : Baldev Sharma

इस ब्यूटीशियन कोर्स  (Beautician Course) में 4 पंचायतों जौड़े अंब, दांदड़ू, ज्योली देवी तथा टिप्पर की लगभग डेढ़ सौ  महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स  (Beautician Course) करवाए जाएंगे।
 | 
.

बड़सर।  केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) के प्रयासों से हुनर से शिखर अभियान के तहत बड़सर उपमंडल की पंचायतों में महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार (Self Employed) के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स (Beautician Course) करवाए जाएंगे। बिझड़ी ब्लॉक (Bijhari Block) की जौड़े अंब पंचायत में प्रयास संस्था के माध्यम से इस निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स (Beautician Course) का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Baldev Sharma) द्वारा किया गया। 

लगभग 35 दिन के इस ब्यूटीशियन कोर्स (Beautician Course) में 4 पंचायतों जौड़े अंब, दांदड़ू, ज्योली देवी तथा टिप्पर की लगभग डेढ़ सौ महिलाएं होंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Baldev Sharma) ने अपने संबोधन में कहा कि  लगभग 35 दिन की इस कोर्स में महिलाओं को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके उपरांत महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं।  महिलाएं घर द्वार के नजदीक निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकती हैं। 

यह भी पढ़ेंः-   प्रधानमंत्री Modi ने किसानों के सम्मान से किया साल का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur)  की दूरगामी सोच और अनुभव से हमें समृद्ध बड़सर  के निर्माण में काफी मदद मिलेगी।  माननीय मंत्री के प्रयासों से इस हुनर से शिखर अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने और स्वरोजगार प्राप्त करने का बेहतर मौका है। इस तरह से ब्लॉक की 52  पंचायतों को जोड़ने की योजना है। जिससे विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं व बेटियां इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जौड़े अंब पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित स्थानीय भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।