हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बंदिशें बढ़ेंगी; सीएम बोले- दो-चार दिन में लेंगे फैसला

हिमाचल में बढ़ते मामलों को देख प्रदेश सरकार (Himachal Gov't) फिर से कोरोना की बंदिशें बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Cm Jairam Thakur) ने मंगलवार को  विधायक प्राथमिकता बैठकों के बाद ये संकेत दिए हैं।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हिमाचल में बढ़ते मामलों को देख प्रदेश सरकार (Himachal Gov't) फिर से कोरोना की बंदिशें बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Cm Jairam Thakur) ने मंगलवार को  विधायक प्राथमिकता बैठकों के बाद ये संकेत दिए हैं। होटल पीटरहाफ  में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दो-चार दिनों में कुछ और बंदिशों पर फैसला होगा। बार्डर पर सख्ती करने की इस बार परिस्थिति नहीं है। 


उन्होंने कहा कि चिंता सिर्फ इस बात की है कि सोमवार को मौत का आंकड़ा बढ़ा है। छह लोगों की मौत हुई है। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेश में संक्रमण दर बढ़ रही है। इसलिए कुछ नई बंदिशों पर विचार हो सकता है। सीएम ने कहा कि हिमाचल को कोरोना को लेकर अलग से कोई स्टडी करने की जरूरत नहीं है। कोरोना की स्पीड सभी राज्यों में एक जैसी है। जहां तक ओमिक्रॉन (Omicron) की बात है, तो हिमाचल के पास भी टेस्टिंग की सुविधा होनी चाहिए।


उल्लेखनीय है कि हिमाचल में वर्तमान में सिर्फ वीकेंड कर्फ्यू और फाइव-डे वीक का फैसला पहले से लागू है। इसके बाद शादियों और अन्य समारोहों पर 100 और 300 लोगों की शर्त लगाई गई थी। हालांकि वीकेंड कर्फ्यू भी पूरी तरह लागू नहीं हो पाया था, क्योंकि जिलाधीशों ने धारा 144 का इस्तेमाल भी नहीं किया। लेकिन अब अचानक कोविड केस बढ़ने पर दोबारा से बंदिशों पर फैसला होने वाला है। वर्तमान में बंदिशों के आदेश 24 जनवरी तक हैं। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हिमाचल सरकार बंदिशों के साथ आगे के लिए तारीख को बढ़ा सकती है। शादियों पर और कड़े प्रावधान लागू हो सकते हैं। इसके साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transeport) के लिए भी 50 फीसदी आक्युपेंसी के आर्डर हो सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि बार्डर बंद करने पर कोई फैसला नहीं होगा। यह परिस्थिति अब बार्डर बंद करने की नहीं है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।