डॉ. संजय धीमान की कैट्स ऑफ हिमालया पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन

प्रधान सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व और जनजातीय मामले ओंकार शर्मा ने डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित पुस्तक कैट्स ऑफ हिमालया के द्वितीय संस्करण का मंगलवार को विमोचन किया।
 | 
ओंकार शर्मा

भरमौर। प्रधान सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व और जनजातीय मामले ओंकार शर्मा ने डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित पुस्तक कैट्स ऑफ हिमालया के द्वितीय संस्करण का मंगलवार को विमोचन किया। डॉ. संजय द्वारा लिखित इस पुस्तक में हिमालय क्षेत्र की दुर्लभ बिल्ली प्रजाति के अलावा विभिन्न वन्यजीवों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है । 


ओंकार शर्मा ने डॉ. संजय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक वन्य जीव प्रजातियों में रुचि रखने वाले जिज्ञासु लोगों और शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक वूमेन डेवलपमेंट थ्रू माइक्रो फाइनांसिंग का हाल ही में विमोचन किया था।

पुस्तक में हिमालय क्षेत्र की सभी दुर्लभ बिल्ली  प्रजातियों के व्यवहार और विभिन्न वन्य जीव अभयारण्य  क्षेत्र में रहने वाले बर्फानी तेंदुआ, सामान्य तेंदुआ, जंगली बिल्ली, घरेलू बिल्ली, लेपर्ड कैट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ इनके मानव के साथ व्यवहार को भी अंकित किया गया है। 

गौरतलब है कि डॉ. संजय कुमार धीमान हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर  के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से कांगड़ा जिला के रहने वाले डॉ. संजय कुमार धीमान कवि एवं साहित्यकार भी हैं। पुस्तक को आर्यन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।