Video : भरमौर के गरोला नाले में मिली देवी-देवताओं की मूर्तियां, फैली सनसनी

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में अल सुबह देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलने से सनसनी फैल गई है। गरोला के साथ बहने वाले घराटेली नाले में एक बड़ी पत्थर की शिला के नीचे मिली हैं।

 | 
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में अल सुबह देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलने से सनसनी फैल गई है। गरोला के साथ बहने वाले घराटेली नाले में एक बड़ी पत्थर की शिला के नीचे मिली हैं। मूर्तियां पीलत और तांबे की बताई जा रही हैं। फिलहाल सूचना मिलने के बाद स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने इसकी सूचना भरमौर प्रशासन को दे दी है।

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में अल सुबह देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलने से सनसनी फैल गई है। गरोला के साथ बहने वाले घराटेली नाले में एक बड़ी पत्थर की शिला के नीचे मिली हैं। मूर्तियां पीलत और तांबे की बताई जा रही हैं। फिलहाल सूचना मिलने के बाद स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने इसकी सूचना भरमौर प्रशासन को दे दी है।

यह भी पढ़ेंः-पड़ोसी ने लिफ्ट देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार कुठेड़ जलविद्युत परियोजना के कामगारों ने देररात को साइट के साथ बहने वाले घराटेली नाले में इन मूर्तियों को देखा है। मूर्ति लाल रंग के कपड़े में लिपटी हुईं थी। नाले में मूर्तियां मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। और अब मूर्तियां मिलने को लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इस घटना पर संदेह भी व्यक्त कर रहे हैं।
 

ग्राम पंचायत के उप प्रधान शिव कुमार ने बताया कि कुठेड़ जल विद्युत परियोजना के कामगारों ने 14 से 15 मूर्तियां देखे जाने के बाद इसकी जानकारी पंचायत को दी है। पंचायत ने इस संबंध में भरमौर प्रशासन को सूचित कर दिया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी, कि आखिर नाले में मूर्तियां कहां से आईं।

उधर, एसडीएम भरमौर असीम सूद ने कहा कि गरोला में मूर्तियां मिलने की सूचना आ रही है। इस संबंध में स्थानीय बीआरसी के साथ ही एसएचओ भरमौर को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि नाले में मूर्तियां कहां से आई हैं। प्रशासन मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच करेगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।