Himachal : पति से मिलने जा रही महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले गया पड़ोसी, फिर किया दुष्कर्म

दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़ित महिला को घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस को दी शिकायत में  पीड़िता महिला ने बताया कि वह पेशे से ग्रहणी है। उसके तीन 3 बच्चे है। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता हैं।
 | 
Breaking News

सिरमौर । हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे हादसे दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का हैं। यहां स्थित पांवटा साहिब उपमंडल से एक महिला को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़ित महिला को घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस को दी शिकायत में  पीड़िता महिला ने बताया कि वह पेशे से ग्रहणी है। उसके तीन 3 बच्चे है। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता हैं।

पीड़िता महिला ने बताया कि   27 नवंबर को उसके पति बांगरण में काम पर थे तथा उसने अपने पति से मिलने बांगरण जाना था। क्योंकि उसके पति का पिछले कल चालान  हुआ था। उनके पास पैसे नहीं थे, तो यह आपने घर से पैसे लेकर शाम को घर से बांगरण के लिये निकली। तभी रास्ते मे उसके गांव का रहने वाला आरोपी किशोर आपनी मोटर साईकल पर मिला।

किशोर ने उससे पूछा की वह कहां जा रही है, तो उसने उसे सारी बात बताई। उसने मुझे कहा कि वह भी आपने किसी काम से बांगरण जा  रहा और उसने उसे अपने मोटर साईकल पर लिफ्ट दी। इसके बाद वह इसे पुरुवाला में जंगल वाले रास्ते पर ले गया। फिर समय करीब 5.50 बजे शाम उसके साथ  जंगल ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसे कहां कि अगर तूने किसी को इस बारे में बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि  पुलिस जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।