चम्बा के युद्धवीर टंडन को राष्ट्रपति ने 'शिक्षक सम्मान' से किया सम्मानित

नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शिक्षक युद्धवीर टंडन (Teacher Yudhveer Tondon) को सम्मानित किया है।
 | 
नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शिक्षक युद्धवीर टंडन (Teacher Yudhveer Tondon) को सम्मानित किया है।

चम्बा। जिला चम्बा के तेलका निवासी शिक्षक युद्धवीर टंडन (Yudhveer Tondon) के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। देश के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार चम्बा के शिक्षक युद्धवीर टंडन को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिक्षक पुरस्कार (Teacher Award) से सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर यह कामयाबी युद्धवीर टंडन को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-HP Cabinet Decisions: 35 हजार कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ, दो साल का राइडर हटा


नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शिक्षक युद्धवीर टंडन (Teacher Yudhveer Tondon) को सम्मानित किया है। वर्तमान में युद्धवीर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चम्बा जिला के राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला अनोगा में तैनात हैं। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Cabinet Meeting : हिमाचल में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, एक क्लिक पर पढ़ें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

एक वक्त था कि अनोगा स्कूल में बच्चों की संख्या सिमटती जा रही थी। युद्धवीर ने स्कूल में पहुंचकर कड़ी मेहनत और लग्न से बच्चों की संख्या तो बढ़ाई ही साथ ही नवाचार से बच्चों को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। टंडन ने अभिभावकों के साथ मिलकर स्कूल में कई विकास के कार्य करवाए, जबकि नए-नए नव विचारों और प्रयोगों से विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाना सीखाया। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।