विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, खड़ामुख में 1.800 किलो चरस सहित एक गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने भरमौर-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है।
 | 
विजिलेंस की टीम ने भरमौर-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को विजिलेंस टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भरमौर। विजिलेंस की टीम ने भरमौर-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को विजिलेंस टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को विजिलेंस टीम ने डीएसपी विजीलेंस अजय कपूर की अगुवाई में भरमौर-चम्बा-पठानकोट मार्ग पर खड़ामुख के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बड़ग्राम निवासी 33 वर्षीय मदन लाल उर्फ पप्पू को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुआ है।

डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।