NIT हमीरपुर ने कोरोना काल में तोड़े प्लेसमेंट रिकॉर्ड, सात छात्रों को मिले एक करोड़ से अधिक के पैकेज
हमीरपुर। कोरोना काल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर (National Institute of Technology Hamirpur) ने जॉब प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है। 2020-21 और 2021-22 कोविड (Covid) काल में संस्थान से एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का देश और विदेश की नामी कंपनियों में चयन हुआ है। सात विद्यार्थियों ने एक करोड़ से अधिक का सैलरी पैकेज भी हासिल किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री) से निशांत सिंह हाडा को ब्लूमवर्ग एलपी का 1.51 करोड़ का सालाना पैकेज अब तक का सबसे अधिक माना जा रहा है।
संस्थान ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में प्रशिक्षित टीम बैठाई है। इसकी विभिन्न कंपनियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करने में अहम भूमिका रही है। जुलाई-अगस्त में होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया को बदलकर मई-जून से शुरू किया गया। संस्थान में 120 विभिन्न नामी कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया। पूर्व में 60 के करीब कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आती रही हैं। इस साल औसतन पैकेज में भी 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
किस साल कितने छात्र थे और कितनों को नौकरी मिली। | |||
---|---|---|---|
बैच वर्ष | योग्य विद्यार्थी | प्लेसमेंट | % |
2017-18 | 392 | 306 | 78.60 |
2018-19 | 443 | 376 | 84.80 |
2019-20 | 499 | 333 | 66.70 |
2020-21 | 558 | 370 | 66.31 |
2021-22 | 619 | 464 | 74.95 |
छात्र नाम और विभाग तथा कहां-कितने का सालाना पैकेज मिला। | |||
---|---|---|---|
छात्र का नाम | ब्रांच/विभाग | कंपनी | पैकेज |
निशांत सिंह हाडा | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री) | बलूमवर्ग एलपी | 1.51 करोड़ |
पारुल बंसल | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री) | मेटा लंदन यूके | 1.20 करोड़ |
साभ्या सूद | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | अमेजॉन यूके | 1.09 करोड़ |
प्रतीक भारत शर्मा | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | अमेजॉन बर्लिन | 1.12 करोड़ |
विशाल श्रीवास्तव | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | अमेजॉन यूके | 1.12 करोड़ |
निशत अत्रेय | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | अमेजॉन लंदन | 1.12 करोड़ |
नीरव गनाटे | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | अमेजॉन लक्जमबर्ग | 1.05 करोड़ |
एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर ने कोरोना काल में प्लेसमेंट को लेकर बेहतर कार्य किया हैं। इसकी बदौलत छात्रों की उच्चतम पैकेज पर विभिन्न नामी कंपनियों में प्लेसमेंट हुई है। प्लेसमेंट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए आने वाले समय में और अधिक प्रयास किए जाएंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।