हमीरपुर के शुभम बने साइंटिस्ट, न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन में चयनित

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। 26 वर्षीय शुभम शर्मा के पिता 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। 26 वर्षीय शुभम शर्मा के पिता 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। जहां वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेगा वहीं, जिला का नाम भी रोशन करेगा। शुभम शर्मा जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के मन्वी गांव के रहने वाले हैं।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। 26 वर्षीय शुभम शर्मा के पिता 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। जहां वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेगा वहीं, जिला का नाम भी रोशन करेगा। शुभम शर्मा जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के मन्वी गांव के रहने वाले हैं।


शुभम शर्मा की न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति होने से माता अनिता देवी, पिता कर्म चंद और बहन शिवानी शर्मा समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बेटे की इस उपलब्धि पर घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता कर्मचंद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वह हमीरपुर में ही तैनात हैं। 

शुभम शर्मा की बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई मुंडखर स्कूल से हुई है। इसके बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएससी की। आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। शुभम शर्मा ने बताया कि न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन ने देश भर में सहायक वैज्ञानिक पद के लिए 6 पोस्ट निकाली थीं। इसके लिए उनका चयन हुआ है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।