हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंद: 143 लोगों को बसों में भर ले गया अडाणी समूह

हिमाचल प्रदेश में अडाणी समूह ने अपने बरमाणा और दाड़लाघाट में स्थित दो सीमेंट प्लांट को बंद कर दिया है। अब अडाणी समूह यहां काम करने वाले स्टाफ को बसों में भरकर  ले गया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में दो सीमेंट प्लांट को बंद करने के बाद अब अडाणी समूह ने अपने स्टाफ को यहां से ट्रांसफर कर दिया है। रविवावर को दो बसों में भरकर अडाणी समूह अपने स्टाफ को दूसरे सीमेंट प्लांट में ले गया है। अडाणी समूह ने इन्कम कम और खर्च ज्यादा होने का हवाला देकर हिमाचल के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित प्लांट को बंद कर दिया था।   हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंद कर स्टाफ को बसों में भर कहां ले गया अडाणी ग्रुप? नहीं छोड़ा अपने कर्मचारियों का हाथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो सीमेंट प्लांट को बंद करने के बाद अब अडाणी समूह ने अपने स्टाफ को यहां से ट्रांसफर कर दिया है। रविवावर को दो बसों में भरकर अडाणी समूह अपने स्टाफ को दूसरे सीमेंट प्लांट में ले गया है। अडाणी समूह ने इन्कम कम और खर्च ज्यादा होने का हवाला देकर हिमाचल के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित प्लांट को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू बोले-चपरासी बिठाकर खोल दिए अस्पताल, भाजपा ने लोगों को गुमराह किया

सीमेंट प्लांट को बंद करने का अडाणी समूह ने ये फैसला हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लिया है। इस वजह से कई लोगों ने ये कयास लगाए कि अडाणी ग्रुप नई सरकार ने नाखुश है। दोनों सीमेंट प्लांट के बंद होने से कई लोग बेरोजगार हो गए। वहीं, 25 दिसंबर को इन प्लांट में काम करने वाले 143 कर्मचारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-एक अप्रैल के बाद खुले नए स्कूल-कॉलेजों के भविष्य पर CM सुक्खू लेंगे फैसला

प्लांट के बंद होने के बाद कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या अपनी आजीविका की होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट के 85 से अधिक और बरमाणा के 58 कर्मचारियों को उत्तरी क्षेत्र में अडानी सीमेंट के नजदीकी प्लांट में भेज दिया है। बसों में भर कर कुल 143 स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-इस वजह से ACC और अंबुजा सीमेंट फैक्टरी पर लटके ताले

बताया जा रहा है कि उत्पादन, रखरखाव और गुणवत्ता जैसे परिचालन क्षेत्रों के लोगों को विभन्नि स्थानों पर पुनर्नियुक्त किया जा रहा है। प्रदेश में अडानी सीमेंट की कंपनियों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। सीमेंट और दाड़लाघाट के दोनों प्लांट पर बाजार में टिके रहने के लिए परिचालन की लागत कम करने का दबाव है। ऐसे में यहां काम कर रहे लोगों को अडाणी ग्रुप ने दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।