चार दिन बाद बहाल हुआ रोहतांग दर्रा, इतने लोगों ने की पांगी में एंट्री

कुल्लू। बीआरओ ने चार दिन बाद रोहतांग दर्रे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। दर्रा बहाल होने से कुल्लू-मनाली में फंसे किलाड़ पांगी के छात्रों सहित लाहुल घाटी के किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। पांगी किलाड़ के लिए 84 वाहनों में 515 लोग मनाली से रवाना हुए। इनमें ज्यादातर
 | 
चार दिन बाद बहाल हुआ रोहतांग दर्रा, इतने लोगों ने की पांगी में एंट्री

कुल्लू। बीआरओ ने चार दिन बाद रोहतांग दर्रे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। दर्रा बहाल होने से कुल्लू-मनाली में फंसे किलाड़ पांगी के छात्रों सहित लाहुल घाटी के किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। पांगी किलाड़ के लिए 84 वाहनों में 515 लोग मनाली से रवाना हुए। इनमें ज्यादातर छात्र शामिल थे।

आज लाहुल के लोगों ने भी राहत की सांस ली। कुल 107 वाहनों में 390 लोगों ने घरों का रुख किया। आज टैक्सियों को जाने की अनुमति नहीं थी। लाहुल जाने वाले वाहनों में दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक रही। लाहुल की ओर से भी 14 वाहनों में 70 लोग कुल्लू मनाली की ओर आए। चार दिन से कुल्लू मनाली में फंसे किलाड़ पांगी के छात्र उत्साहित खुश नजर आए।

गौर हो कि ताजा बर्फ़बारी के बाद हिमखण्ड गिरने व भूस्खलन होने से रोहतांग मार्ग पिछले चार दिनों से बन्द हो गया था। आज रोहतांग दर्रा बहाल होने से पांगी किलाड़ व लाहुल घाटी के 191 वाहन दर्रा पार कर कोकसर पहुंचे। रोहतांग से राक्षी ढांक तक भारी हिमखण्ड गिरा था जिसे हटाने में बीआरओ को तीन दिन का समय लग गया। आज टैक्सियों को नही भेजा गय।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि बीआरओ ने मनाली केलांग मार्ग को बहाल कर लिया है। उन्होने बताया कि बर्फवारी के कारण अवरुद्ध हो रहे मार्ग को निरंतर बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग दर्रा बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।