हिमाचल सरकार ने खोले द्वार, अब प्रवेश को जरूरी नहीं पंजीकरण

शिमला। कोरोना महामारी के बीच लंबे अंतराल के बाद बुधवार यानि 16 सितंबर से हिमाचल की सीमाएं खुल गईं हैं। देश का हर नागरिक बिना किसी औपचारिकता (No E-Registration) के प्रदेश में दाखिल हो सकेगा। किसी भी व्यक्ति को अब कोविड-19 ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण (No E-Registration) नहीं करवाना होगा। पर्यटकों के लिए अब कोरोना
 | 
हिमाचल सरकार ने खोले द्वार, अब प्रवेश को जरूरी नहीं पंजीकरण

शिमला। कोरोना महामारी के बीच लंबे अंतराल के बाद बुधवार यानि 16 सितंबर से हिमाचल की सीमाएं खुल गईं हैं। देश का हर नागरिक बिना किसी औपचारिकता (No E-Registration) के प्रदेश में दाखिल हो सकेगा। किसी भी व्यक्ति को अब कोविड-19 ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण (No E-Registration) नहीं करवाना होगा। पर्यटकों के लिए अब कोरोना रिपोर्ट लाने की जरुरत नहीं है। इसके अलावा होटलों में भी एडवांस बुकिंग करवाने की आवश्यकता है। दूसरे क्षेत्र से हिमाचल में आने वालों क्वारंटीन भी नहीं किया जाएगा। मंगलवार को जयराम कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

 

कैबिनेट बैठक में फैसला लिया कि बाहर से आने वालों में यदि कोरोना लक्षण दिखें तो उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। उनका टेस्ट लेने पर जरूरत पड़ी तो अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। यह भी फैसला लिया है कि अब अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों को 10 दिन बाद लक्षण न होने की स्थिति में बिना टेस्ट किए घर पर अगले 10 दिन के लिए आईसोलेट किया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग बुधवार को आधिकारिक रूप से आदेश भी जारी कर देगा।

यह भी पढ़ेः- कोरोना के बीच आधे अभ्यर्थियों ने ही दी HPAS की प्रारंभिक परीक्षा

जयराम मंत्रिमंडल पर केंद्र सरकार के उस निर्देश का दबाव था, जिसमें प्रदेश में प्रवेश को लेकर सभी शर्तें हटाने को कहा था। चूंकि पिछली कैबिनेट में सरकार ने कोविड-ई पास की व्यवस्था को तो खत्म कर दिया, लेकिन प्रदेश में बाहर से कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था जारी रखी थी। केंद्र के लगातार तल्ख तेवरों के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने राज्य की सीमाएं खोलने का ऐलान कर दिया है।

शराब बार खोलने को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने ईको टूरिज्म और नर्सिंग पॉलिसी को भी मंजूरी दी। ईको टूरिज्म पॉलिसी के जरिये जहां रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों को वन्य पर्यटन के लिए खोलने का प्रयास किया गया है। वहीं नर्सिंग पॉलिसी में सौ बेड वाले अस्पतालों में नर्सिंग कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी। कैबिनेट ने शराब बार खोलने की मंजूरी दे दी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए एसओपी भी बनाया गया है, जिसका सख्ती से पालन करना होगा। इनमें मास्क पहनकर ही सर्विस देने से लेकर दो टेबल के बीच उचित दूरी, कटलरी को धोने और साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए हैं।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।