टूरिज्‍म फेस्‍ट : धर्मशाला में जुटे देश-दुनिया के पर्यटन कारोबारी और ट्रैवल एजेंट

धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों में बसी कांगड़ा घाटी सहित हिमाचल के पर्यटन कारोबार को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए होटल एसोसिएशन धर्मशाला और पर्यटन विभाग ने एक नई पहल शुरु की है। पर्यटन क्षेत्र के लिए पहली बार धर्मशाला टूरिज्म फेस्ट में हो रहा है। इस मेगा इवेंट में देश-दुनिया की ट्रैवल एजेंसियां भाग ले
 | 
टूरिज्‍म फेस्‍ट : धर्मशाला में जुटे देश-दुनिया के पर्यटन कारोबारी और ट्रैवल एजेंट

धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों में बसी कांगड़ा घाटी सहित हिमाचल के पर्यटन कारोबार को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए होटल एसोसिएशन धर्मशाला और पर्यटन विभाग ने एक नई पहल शुरु की है। पर्यटन क्षेत्र के लिए पहली बार धर्मशाला टूरिज्‍म फेस्ट में हो रहा है। इस मेगा इवेंट में देश-दुनिया की ट्रैवल एजेंसियां भाग ले रही हैं। रविवार को कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला टूरिज्‍म फेस्ट का आगाज किया।

धर्मशाला के होटलियर्स, इन ट्रैवल कंपनी के प्रतिनिधियों को पहाड़ों की प्रकृति की प्रस्तुति और पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखाते हुए यहां के प्रसिद्ध स्थानों की सैर भी करवाएंगे। धर्मशाला के बेहतरीन पर्यटन स्‍थलों से रूबरू करवाएंगे, ताकि वे देश दुनिया के सैलानियों को हिमाचल लेकर आएं। इस मौके पर सांसद किशन कपूर ने फेस्ट में देशभर से आए ट्रैवल एजेंट व अन्‍य प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा, धर्मशाला को प्रचार प्रसार नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि यहां प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा नजारा देखने को मिलता है, जो और कहीं भी नहीं है। यहां पर मंदिरों का सर्किट है, जो शक्तिपीठों सहित शिव मंदिर बैजनाथ है। इनके अलावा भी अनेकों संभावनाए मौजूद हैं। प्रदेश छोटा है, लेकिन खूबियां बहुत हैं। वातावरण भी बहुत ही खूबसूरत है और प्रदूषण बिल्कुल भी नहीं है।

टूरिज्‍म फेस्‍ट : धर्मशाला में जुटे देश-दुनिया के पर्यटन कारोबारी और ट्रैवल एजेंटकपूर ने कहा 150 सीटर हवाई जहाज गगल में उतारने के लिए लंबी पट्टी बनाई जाएगी। लेकिन कुछ लोगों द्वारा विकास में रोड़ा अटकाया जा रहा है। केंद्र सरकार से मिलकर हिमाचल में विकास को गति दी जाएगी। कपूर ने कहा बड़ा हवाई अड्डा बनने से यहां पर्यटन कारोबार और बढ़ेगा। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार प्रयासरत है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।