गगल और भुंतर एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं है हवाई उड़ानें, ये रहा शेड्यूल

धर्मशाला/कुल्लू। कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब दो माह से बंद पड़ीं हवाई सेवाएं हिमाचल में 25 मई से शुरू होने जा रही हैं। गगल से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट, जबकि भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर विमान की उड़ान का शेड्यूल जारी हो गया है।
 | 
गगल और भुंतर एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं है हवाई उड़ानें, ये रहा शेड्यूल

धर्मशाला/कुल्लू। कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब दो माह से बंद पड़ीं हवाई सेवाएं हिमाचल में 25 मई से शुरू होने जा रही हैं। गगल से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट, जबकि भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर विमान की उड़ान का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ उड़ानों को मंजूरी दी है। एयरपोर्ट कर्मी सामाजिक दूरी के साथ टच फ्री सेवाएं देंगे। शिमला से जून के पहले हफ्ते उड़ान शुरू होगी।

दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 8:30 बजे भुंतर पहुंचेगा। भुंतर से 9:10 बजे उड़ान भरने के बाद 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान में 20 लोग जाएंगे और 35 आएंगे। भुंतर में उड़ानों के लिए बुकिंग 24 मई से रखी गई है। भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश ने कहा कि उड़ानों का शेड्यूल पहुंच गया है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक उड़ानों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उधर गगल हवाई अड्डा निदेशक कमल किशोर शर्मा ने बताया कि यहां 25 मई को दोपहर बाद 12:20 बजे स्पाइस जेट की पहली उड़ान लैंड होगी, जो दिल्ली से सुबह 11 बजे गगल के लिए उड़ान भरेगी। 12:40 बजे गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यह उड़ान भरेगी। इसके अलावा दिल्ली से 11 बजे एयर इंडिया की उड़ान होगी, जो 12:45 पर गगल पहुंचेगी। इसके बाद उड़ान गगल से पौने पांच बजे वापस दिल्ली जाएगी।


टच फ्री होगा गगल एयरपोर्ट

गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। अब पूरा गगल एयरपोर्ट टच फ्री होगा। जैसे एयरपोर्ट में प्रवेश से लेकर सुरक्षा जांच टिकट, जांच गतिविधियों के लिए व स्क्रीनिग आदि के लिए ऐसे संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जिसके चलते अब एयरपोर्ट टच फ्री होगा तथा पूरे परिसर व भीतर शारीरिक दूरी बनाकर रखी जाएगी। इसके अलावा हवाई जहाज के भीतर भी शारीरिक दूरी बनाकर रखी जाएगी।


चंडीगढ़ की उड़ान का भी बदलेगा समय

गगल एयरपोर्ट से एयर इंडिया का जहाज भी उड़ान भरेगा। यह उड़ान दोपहर को होगी। एयर इंडिया का जहाज दोपहर को 1:25 पर उड़ान भरेगा और 2:25 पर चंडीगढ़ लैंड करेगा। वहीं चंडीगढ़ से 3:05 बजे उड़ान होगी और 4:05 बजे गगल लैंड होगा।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।