क्रिसमस और न्यू ईयर पर हिमाचल आने वालों के लिए खास है HPTDC का यह पैकेज

क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर आप हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) पर्यटकों के लिए कुछ खास पैकेट लेकर आया है।
 | 
क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर आप हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) पर्यटकों के लिए कुछ खास पैकेट लेकर आया है। हिमाचल में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल में अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ है, खासकर वीक एंड पर। 

शिमला। क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर आप हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) पर्यटकों के लिए कुछ खास पैकेट लेकर आया है। हिमाचल में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल में अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ है, खासकर वीक एंड पर। 


क्रिसमस और नए साल कि इस बार एक खास बात यह है कि यह दोनों ही वीक एंड पर आ रहे हैं। इस वजह से पर्यटन निगम हिमाचल में इन मौकों पर पर्यटकों की भारी भीड़ से पर्यटकों से होने वाली आमद के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया की निगम ने पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर तैयार किए हैं। 

22 दिसंबर से पर्यटन निगम हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर देने जा रहा है। हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए 4 दिन का विशेष पैकेज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पैकेज के तहत कसौली के मशहूर होटल रॉस कॉमन में 1 दिन, शिमला के चायल पैलेस में 1 दिन और शिमला की होटल हॉलिडे होम में 2 दिन ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

पर्यटकों को इस दौरान इन जगहों के प्रमुख स्थलों में घूमने का मौका भी मिल पाएगा। 4 दिन के पैकेज के लिए उन्हें केवल 24,900 रुपये चुकाने होंगे। हिमाचल प्रदेश वित्त निगम के इन तीनों होटलों में पर्यटकों को बेहतर सुविधा भी उपलब्ध हो पाएगी। साल 2018 से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में कारोबारियों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। 


बात चाहे 2018 में शिमला में पानी की कमी की हो या फिर 2020 में आए कोरोना महामारी की। यह कुछ ऐसी वजह है जिसके कारण पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। साल 2022 में स्थिति सामान्य होने से पर्यटन कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौट आया है। इस साल नवंबर महीने तक हिमाचल प्रदेश में 1लाख 40 हज़ार पर्यटक पहुंच चुके हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।