तीसरी बार पिता बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, घर में बेटी ने लिया जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwan Mann) के घर खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बीती रात ही मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
 | 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwan Mann) के घर खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बीती रात ही मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा है, "भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।" मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनके पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें ः-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास कार तक नहीं, पैसों की कमी से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर सात महीने की गर्भवती हैं। मार्च में हमारे घर खुशियां आएंगी। हमने कभी जानने की कोशिश नहीं की कि बेटा आएगा या बेटी। मेरी बस यही इच्छा है कि बेटा या बेटी, जो भी आए, बस तंदुरुस्त आए। सात जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे। 

सीएम मान की यह दूसरी शादी थी। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली  हैं और एमबीबीएस डॉक्टर हैं। भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। 

2022 में भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।