Sidhu Moose Wala: सुरक्षा घटते ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बताया जा रहा है कि मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।
 | 
sidhu moose wala सिद्धू मूसेवाला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या दी। हत्या पंजाब के मानसा जिले में की गई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। 


बताया जा रहा है कि मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी।    

कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव

मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। 2021 में चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे यूथ आइकन बताया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।