पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा किया गिरफ्तार, सुंदरनगर के एक होटल में ठहरा था

पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
 | 
पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर फरीदकोट में प्रदीप सिंह की हत्या सहित पंजाब और हरियाणा में करीब एक दर्जन मामलों में शामिल था। वह गोल्डी बराड़ गैंग का सक्रिय सदस्य है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर सें ठहरा था। यहां उसने एक होटल में तीन से चार रातें बिताई हैं। 

DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पैरी पंजाब समेत हरियाणा में हत्या व हत्या के प्रयास समेत करीब एक दर्जन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंग का एक्टिव सदस्य है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है, ताकि उसके अन्य साथियों के नेटवर्क और उनकी करंट लोकेशन का पता लग सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।