हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा; बदलेगी सरकार, जानें क्या है आगे का प्लान

Haryana Political Crisis LIVE Updates: हरियाणा में आज बड़ी हलचल का दिन है। चर्चा है कि सीएम खट्टर के स्थान पर अब किसी नए नेता को भाजपा सरकार की कमान सौंप सकती है। जेजेपी को किनारे करने की तैयारी है।
 | 
Haryana Political Crisis LIVE Updates: हरियाणा की राजनीति में आज खेला का दिन है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा जजपा के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं।    ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। एक चर्चा यह भी है कि मनोहर लाल खट्टर की जगह भाजपा किसी दूसरे नेता को कमान भी दे सकती है। विकल्प के तौर पर नायब सिंह सैनी और संजय भाटिया के नाम चर्चा में हैं। नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।

वेब डेस्क। Haryana Political Crisis LIVE Updates: हरियाणा की राजनीति में आज खेला का दिन है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा जजपा के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं।

ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। एक चर्चा यह भी है कि मनोहर लाल खट्टर की जगह भाजपा किसी दूसरे नेता को कमान भी दे सकती है। विकल्प के तौर पर नायब सिंह सैनी और संजय भाटिया के नाम चर्चा में हैं। नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता व हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की एक दिन पहले मुलाकात हुई थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बात बिगड़ी है। जजपा ने दो सीटें मांगी थी लेकिन भाजपा ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी जिससे गठबंधन टूटना तय हो गया था। 

बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है। सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में नया नेता चुना जाएगा। बैठक में ही तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदले जाएंगे। नई कैबिनेट में निर्दलीयों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा।


वहीं सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी। इसी बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। सीएम मनोहर लाल से मुलाकात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बातचीत से मुझे ऐसा आभास हुआ था जजपा से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।