हिमाचल उपचुनावः मंडी लोकसभा सीट से युकां अध्यक्ष भंडारी ने ठोकी दावेदारी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भंडारी ने वीरवार को कहा कि दो अक्तूबर को शिमला में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
 | 
Nigam Bhandari निगम भंडारी

शिमला। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की निधन के बाद खाली लोकसभा सीट मंडी पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के कई नेता यहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं अब युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने भी मंडी संसदीय सीट से टिकट की दावेदारी जता दी है। युवा कांग्रेस नेता के दावेदारी जताने से कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। हालांकि निगम भंडारी का चुनाव लड़ना कांग्रेस के आलाकमान पर ही निर्भर करता है, लेकिन उनके दावेदारी जताने से कांग्रेस के कई दिग्गजों की नींद उड़ गई है।


हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में टिकट के लिए दावेदारी का बयान देकर कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को शिमला में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के समक्ष अपना पक्ष रखेंगा। पूर्व मंत्री जीएस बाली और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के करीबी माने जाने वाले युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी किन्नौर से हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं की मांगों को लेकर बीते काफी समय से संघर्षरत हैं। 


लीवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भंडारी ने कहा कि वह मंडी संसदीय सीट से टिकट के लिए आवेदन करेंगे। अगर उन्हें टिकट नहीं भी मिला तो वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करेंगे। कहा कि प्रदेश से युवा चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। उधर, मंडी सीट से टिकट के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी प्रतिभा सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के पक्षधर हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।