सुक्खू सरकार खतरे में ! राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग हो गई है। फिलहाल, अब शाम तक नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, भाजपा हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) ला सकती है। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव (Rajya Sabha Elections 2024) के लिए वोटिंग हो गई है। फिलहाल, अब शाम तक नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, भाजपा हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) ला सकती है। फिलहाल, भाजपा (BJP) के नेता नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार हारता है तो यह तय है कि 9-10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। अगर भाजपा उम्मीदवार की जीत होती है तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।

वेब डेस्क। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव (Rajya Sabha Elections 2024) के लिए वोटिंग हो गई है। फिलहाल, अब शाम तक नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, भाजपा हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) ला सकती है। फिलहाल, भाजपा (BJP) के नेता नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार हारता है तो यह तय है कि 9-10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। अगर भाजपा उम्मीदवार की जीत होती है तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। 


जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 68 विधायकों ने राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए मंगलवार को शिमला में विधानसभा में मतदान किया। हिमाचल प्रदेश में 40 विधायकों के साथ कांग्रेस बहुमत में है। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। बीती शाम को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए मतदान के सबूत दिखाने के लिए कहा था। इसी बीच भाजपा ने चुनाव आयोग में मतदान की गुप्त प्रक्रिया को सार्वजनिक होने की संभावना जताते हुए शिकायत की है।  


आपको बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के मुकाबला भाजपा के हर्ष महाजन से है। हर्ष महाजन 2022 में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। महाजन पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं औ दो बार चम्बा सदर से विधायक भी बने और एक बार वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे थे। भाजपा भी अब राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा कर रही है। भाजपा प्रत्याशी ने वोटिंग के बाद कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और कुछ विधायकों को मैंने ग्रूम किया है। मतगणना के बाद पता चलेगा।


सीएम सुक्खू बोले- हमारे 40 विधायक 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा। 


जयराम ठाकुर ने क्या कहा

हिमाचल के पूर्व सीएम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि वित्त बिल को विधानसभा में वोटिंग के आधार पर नहीं पास किया गया। केवल वॉयस नोट के आधार पर इसे पास किया गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।