Russia Ukraine War: CM जयराम बोले-युक्रेन से लौटने वाले छात्रों को निशुल्क पहुंचाएंगे घर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal CM Jairam Thakur) ने कहा है कि युक्रेन (Ukraine-Russia War) से स्वदेश लौटने वाले प्रदेश के सभी छात्रों को सरकार उनके घर तक पहुंचाएगी।
 | 
 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal CM Jairam Thakur) ने कहा है कि युक्रेन (Ukraine-Russia War) से स्वदेश लौटने वाले प्रदेश के सभी छात्रों को सरकार उनके घर तक पहुंचाएगी। सरकार छात्रों की घर पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था करेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक वक्तव्य में यह जानकारी दी। 

शिमला/ ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal CM Jairam Thakur) ने कहा है कि युक्रेन (Ukraine-Russia War) से स्वदेश लौटने वाले प्रदेश के सभी छात्रों को सरकार उनके घर तक पहुंचाएगी। सरकार छात्रों की घर पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था करेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक वक्तव्य में यह जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय की ओर से एचआरटीसी और एचपीटीडीसी की बसों में इन छात्रों को लाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल के लगभग 150 छात्रों के युक्रेन (Ukraine) में फंसे होने की जानकारी मिली है। इनमें से 17 शनिवार को स्वदेश लौट आए हैं। हालांकि वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की संख्या के बारे में सरकार के पास सही जानकारी नहीं है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यूक्रेन में हिमाचल के छात्रों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव की विदेश सचिव से भी बात हुई है। देश के वहां फंसे छात्रों को विशेष विमान से निशुल्क स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें 17 छात्र हिमाचल के भी हैं। अभिभावकों ने भी केंद्र और राज्य सरकारों से उनके बच्चों को वापिस लेने की गुहार लगाई है।

उधर, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि युक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। इनकी जानकारी प्रदेश सरकार को दी गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित वापिस लाया जा सके। युक्रेन में फंसे छात्र व छात्राओं में 9 ऊना, 11 गगरेट, 3 बंगाणा, 2 अंब और 4 हरोली के हैं। राघव शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति युक्रेन में फंसा है तो वह मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन नंबर 1100 पर अपनी जानकारी सांझा कर सकता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।