मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना, हिमाचल मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज

सुक्खू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 50 साल राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। बुधवार को सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन किया।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके दिल्ली रवाना होते ही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि सुक्खू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 50 साल राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके दिल्ली रवाना होते ही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि सुक्खू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 50 साल राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। 


बुधवार को सोनिया गांधी ने खरगे पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर और सरकार के कुछ मंत्री सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का वीरवार को सोलन में कार्यक्रम में शरीक होना है। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से सीधे सोलन आ सकते हैं।

सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर 11 दिसंबर को कांगड़ा में कार्यक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी निमंत्रण देंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। 

लंबे समय से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें राजेंद्र राणा, राजेश धर्माणी में से किसी एक को, जिला कांगड़ा से यादविंद्र गोमा या अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रियों के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। इसमें भी एक वरिष्ठ विधायक की ताजपोशी हो सकती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।