हिमाचल से राज्यसभा में जा सकती हैं सोनिया गांधी ! कांग्रेस में प्रियंका के नाम पर भी चर्चा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने से खाली राज्यसभा सीट से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होने वाला है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सांसद का चुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी को राज्यसभा में भेज सकती है। इसके साथ ही सोनिया गांधी नहीं भेजी गईं तो उनके प्रियंका गांधी वाड्रा का राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होने वाला है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सांसद का चुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी को राज्यसभा में भेज सकती है। इसके साथ ही सोनिया गांधी नहीं भेजी गईं तो उनके प्रियंका गांधी वाड्रा का राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में बदला मौसम, भरमौर, चुराह और रोहतांग में बर्फबारी, धर्मशाला-मनाली में बारिश शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने से खाली राज्यसभा सीट से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम राज्यसभा में सांसद भेजने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करेंगे और यदि वे चाहेंगे तो यह सीट उनके पास जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः-JBT Teacher Recruitment : जेबीटी शिक्षकों के भरे जाएंगे पद, इस दिन से काउंसलिंग

बता दें कि देशभर में 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा की गई है जिसमें एक हिमाचल प्रदेश की भी शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार पर मंथन शुरू कर दिया है। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जेपी नड्डा को राज्यसभा भेजा गया था।

यह भी पढ़ेंः-Kullu Manali News : कुल्लू-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, वाहनों की रफ्तार थमीं

हिमाचल प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश की सभी तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नड्डा के अलावा हिमाचल से दो अन्य राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और प्रो. सिकंदर कुमार हैं। अब देखना यह है कि आखिर में कांग्रेस किसने राज्यसभा सांसद के रूप में चुनती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।