प्रतिभा सिंह बोली-मंडी संसदीय क्षेत्र मेरी और मेरे परिवार की कर्मभूमि

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नहीं हैं, पर उनके आदर्श, प्यार और आशीर्वाद हमारा मार्गदर्शन कर रहा है।

 | 
Pratibha singh प्रतिभा सिंह

मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी की कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी ससंदीय क्षेत्र मेरी और मेरे परिवार की कर्म भूमि रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नहीं हैं, पर उनके आदर्श, उनका प्यार और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। प्रतिभा सिंह मंडी के नाचन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने इस चुनाव क्षेत्र का चार बार सासंद के तौर पर प्रतिनिधित्व किया, जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने छह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बनाई। उनके निधन से उन्हें ही नहीं पूरे प्रदेश को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के नांडी, जाच्छ, चैलचौक, हटगढ़, महादेव और छात्र में अपनी चुनावी जनसभाओं में प्रतिभा सिंह ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकारों की नीतियों से पूरा देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। एक तरफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने जहां आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं लोकतंत्र की मर्यादाओं का चीर हरण हो रहा है।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कुशासन से देश और प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के लिए एकजुटता से लड़ रही है। प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम के मुख्यमंत्री बनने से मंडी जिला को उनसे बहुत सी उम्मीदें थी। उन्होंने किसी की उम्मीद को पूरा नहीं किया।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।