हिमाचल में भाजपा मोर्चों के पदाधिकारी घोषित, जानें आपके जिले में किसको मिली कमान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा (BJP) अनुसूचित जाति और ओबीसी मोर्चा (BJP MORCHA) के प्रदेश पदाधिकारियों की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इसमें दोनों मोर्चों के (BJP MORCHA) प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP नेता जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व प्रदेश संगठन मंत्री के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह सूची जारी की गई है।
ये भी पढ़ें-QUARANTINE DESTINATION के विरोध में कांग्रेस
अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में इनको मिली जगह
एससी के प्रदेश पदाधिकारियों में सुंदरनगर के नितेन कुमार और जयसिंहपुर के अजय कबीर को महामंत्री बनाया है। इसके अलावा मेला राम दरोच, देवराज कश्यप, युवराज कपूर, इंद्र सिंह गांधी, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राकेश डोगरा, नरेश कुमार जसवाल, अनिता राणा, मल्लिका धीमान, सुशील कुमार को सचिव मनाया गया है। आलम चंद को कोषाध्यक्ष, मंगल संदीप को सोशल मीडिया संयोजक और अमर सिंह को सह-संयोजक बनाया है। बाबू राम को मीडिया प्रभारी, सुंदर सिंह को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा अधिवक्ता जगजीत बग्गा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। इसके साथ गौरव कश्यप को कार्यालय सचिव का जिम्मा दिया गया है।
अनुसूचित जाति मोर्चा का इनको बनाया जिला अध्यक्ष
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में विजय भारद्वाज को जिला चंबा का अध्यक्ष बनाया है। अश्विनी गिल को जिला कांगड़ा, केवल सिंह को नुरपुर, अशोक कुमार भारद्वाज को देहरा, मदन लाल को पालमपुर, विमल सेन को लाहौल स्पीति, मोहन सिंह भारती को कुल्लू, किशोर को मंडी, गोविंद राम को सुंदरनगर, मदन लाल हमीरपुर, किशन लाल चंदेल को बिलासपुर, सूरम सिंह को ऊना, अमर संधू को सोलन, सत्यप्रकाश मानक को शिमला, विनोद बुशैहरी को महासू, रूप सिंह को सिरमौर और दिलीप सिंह को किन्नौर जिला का अध्यक्ष बनाया है।
ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में मिला स्थान
ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में योगराज राज, देशराज बागी, रमेश सैनी, नीलम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामकुमार धनोटिया और रामलोक धनोटिया को महामंत्री नियुक्त किया गया है। सुभाष चौधरी, सुभाष सिंह, रामेश्वर शर्मा को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कमल चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे यह पदाधिकारी
ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों में सतपाल को जिला चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार को बिलासपुर, देवराज चौधरी को पालमपुर, मलकीत सिंह को नुरपुर, बिहारी लाल खट्टा को जिला कांगड़ा, अतुल कुमार चौधरी को देहरा, दुष्यंत कुमार महंत को कुल्लू, रसील सिंह मनकोटिया को हमीरपुर, चक्रधर भंडारी को सिरमौर, राजकुमार डोगरा को ऊना, संतोष कुमार भारद्वाज को सोलन, कपूर चंद को मंडी, धर्मप्रकाश वर्मा शिमला ग्रामीण, श्री हरि सिंह को महासू और भारत कुमार को संदरनगर जिलाध्यक्ष बनाया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

