विश्व प्रसिद्व रोहतांग टनल यात्रा के लिए अभी नहीं सुरक्षित
कुल्लू। प्रदेश भर में हुई बारिश और ओलावृष्टि से 33 करोड़ का नुक्सान हुआ है। इसमें किसान बागवानों की आर्थिकी प्रभावित हुई है। प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत किसान बागवान खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं। आगामी कैविनेट में किसानों को राहत देने के लिए होगी चर्चा। ऐसे में उनको राहत देने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लॉक डाउन से प्रदेश में हुए किसान बागवानों के नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग करेगी। यह बात कुल्लू में कृषि मंत्री सूचना प्रौधोगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मारकंडेय ने पत्रकार वार्ता में कही है।
उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों को राहत देने के लिए सरकार प्रयासरत है। फल सब्जियों के दाम पर निगरानी के लिए हर जिला को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को भी लाहुल स्पीति के लिए सरकारी व निजी वाहनों से लाहुल के लोगों को भेजा गया है। विश्व प्रसिद्व रोहतांग टनल अभी लाहुल जाने के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए लाहुल के सभी किसानों को वाहनों के माध्यम से लाहुल भेजा जा रहा है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

