राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का हिमाचल में चुनावी आगाज, मंडी में महिला प्रत्याशी ने भरा नामांकन

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने हिमाचल में महिला प्रत्याशी के साथ अपना चुनावी आगाज कर दिया है। शुक्रवार को मंडी में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अधिकृत महिला प्रत्याशी अंबिका श्याम ने अपना नामांकन भरा।
 | 
mandi

मंडी/शिमला। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने हिमाचल में महिला प्रत्याशी के साथ अपना चुनावी आगाज कर दिया है। शुक्रवार को मंडी में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अधिकृत महिला प्रत्याशी अंबिका श्याम ने अपना नामांकन भरा। राष्ट्रीय नामांकन के दौरान पार्टी के राज्य सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष नंदी वर्धन जैन, राज्य कन्वीनर डी एन चौहान, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य आनंद नायर, एसपी शर्मा, पार्टी के वालंटियर एवं मेंटोर डा. एल सी शर्मा, राज्य कोर वर्किंग कमेटी से सदस्य डा. रोशन लाल चौहान मौजूद रहे।

स्टेट कन्वीनर डीएन चौहान ने कहा कि आज पार्टी ने मंडी ससंदीय क्षेत्र के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी का नामंकन भरवाया है। अब पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित बनाने के लिए प्रचार में उतरेगी। आने वाले दिनों में पार्टी का केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व ब्रिगेडियर बी के खन्ना, दीपक पांडया व शैलेश श्रीवास्तवा भी प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकनीति यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना चाहती है। 

मंडी संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अंबिका श्याम ने कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो उनकी प्राथमिकताओं में दीर्घकालिक रोजगार उपलब्ध करवाना, अस्पतालों में विशेषज्ञों, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, प्रत्येक जिला में उच्च स्तर पर फूड पार्क खोलने की पहल करना शामिल होगा। इन फूड पार्कों के जरिए किसान-बागवान अपने सभी उत्पाद खरीद व बेच सकेंगे। इसके अलावा मंडी लोकसभा क्षेत्र में लगाए जाने वाले उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करना शामिल है।  

 
कौन हैं अंबिका श्याम
जिला शिमला की तहसील रामपुर की ब्रौ क्षेत्र में वर्ष 1977 में जन्मी अंबिका श्याम ने 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक की। नागपुर से 1999 में बीपी.एड की। कुछ समय तक रामपुर के डीएवी स्कूल में अध्यापन किया। इसके बाद अंबिका श्याम ने कुछ समय तक लेखिका के तौर पर बालीवुड इंडस्ट्री से जुड़ीं और साथ साथ ही अधिवक्ता की पढ़ाई पूरी की। 2011 से 2013 तक डीएलएफ कोटक कॉर्पोरेट कंपनी में रहीं। 2014 में मुंबई में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा में बतौर अधिवक्ता एम्पैनलड हुई। इसके बाद महाराष्ट्र लीगल एड पैनल के लिए अंबिका श्याम का चयन हुआ। वर्ष 2019 में अंबिका हिमाचल लौटीं और तब से अब तक वे गौ सेवा व सुरक्षा के कार्य में जुड़कर समाजसेवा कर रही हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।