जानें कौन हैं हर्ष महाजन, आज तक नहीं हारे कोई भी चुनाव, वीरभद्र सिंह के रहे हैं मुख्य रणनीतिकार

हिमाचल की एक राज्यसभा सीट पर  25 विधायकों वाली भाजपा ने जीत हासिल की है। इसमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के मुख्य रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की भूमिका भी अहम है। आइए जानते हैं कि कौन हैं हर्ष महाजन...

 | 
हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता है। मनु सिंघवी और हर्ष महाजन दोनों को ही 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के हर्ष महाजन विजेता रहा। हिमाचल में कांग्रेस के बहुमत में होने के बावजूद भी 25 विधायकों वाली भाजपा जीत हासिल कर गई है।     इसके पीछे कई सियासी कारण हो सकते हैं, साथ ही इसमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के मुख्य रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की भूमिका भी अहम है। आइए जानते हैं कि कौन हैं हर्ष महाजन जिन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता को राज्यसभा चुनाव में हराया है।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता है। मनु सिंघवी और हर्ष महाजन दोनों को ही 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के हर्ष महाजन विजेता रहा। हिमाचल में कांग्रेस के बहुमत में होने के बावजूद भी 25 विधायकों वाली भाजपा जीत हासिल कर गई है। 

इसके पीछे कई सियासी कारण हो सकते हैं, साथ ही इसमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के मुख्य रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की भूमिका भी अहम है। आइए जानते हैं कि कौन हैं हर्ष महाजन जिन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता को राज्यसभा चुनाव में हराया है। मूलतः चम्बा जिला से संबंध रखने वाले हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं।  

तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर चम्बा से विधायक चुने गए थे। वीरभद्र सिंह की सरकार में हर्ष महाजन पशुपालन मंत्री भी रहे हैं। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।  2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह भाजपा के कोर ग्रुप के सदस्य हैं। 

हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला था। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया। 2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वह कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।

हर्ष महाजन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देस राज महाजन के बेटे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चम्बा में हुआ था। महाजन ने बीकॉम और एमबीए की है। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 7 जून 1983 को उनकी शादी उमा सिंह से हुई। 28 सितंबर 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान हर्ष महाजन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।