हिमाचल की पंचायतों में AAP के 9,193 नेता, केजरीवाल बोले-बड़ा हो गया परिवार

पंजाब में सत्ता परिवर्तन करने वाली  आप अब हिमाचल में भी झाड़ू से विपक्ष का सूपड़ा साफ करना चाहती है। इसी तैयारी में सोलन में सोमवार को आप के 9,193 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
 | 
Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal , Himachal

इसी साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में सत्ता परिवर्तन करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) अब हिमाचल में भी झाड़ू से विपक्ष का सूपड़ा साफ करना चाहती है। इसी तैयारी में सोलन में सोमवार को आप के 9,193 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 'आप' का दावा किया गया कि हिमाचल की हर पंचायत पर अब उनका ('आप') एक पदाधिकारी मौजूद है। सोमवार को एक वीडियो जारी कर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह दावा किया है।



 
वीडियो में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से बात की। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सिर्फ तीन विचारधाराएं हैं- कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और कट्टर इंसानियत। हमें देश की सेवा करनी है, जरूरत पड़ने पर देश के लिए जान दे देनी है। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करना है।


 

भ्रष्टाचार पर पार्टी की गंभीरता को रेखांकित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले, एक ऑडियो सामने आया, हमने उन्हें सीबीआई के हवाले कर दिया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अपने ही मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया, उन्हें बर्खास्त कर दिया। 'आप' संयोजक ने इस बात पर भी जोर दिया कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारा देश इतना पीछे क्यों रह गया, जिन पार्टियों को अब तक वोट दिया गया उन्होंने देश को पीछे करने का काम किया। अगर इन्हें और मौका दिया गया तो ये देश को और ज्यादा पीछे कर देंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।