Himachal Congress : शिमला में हिमाचल कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक, जानें क्या है एजेंडा

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हिमाचल कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को शिमला स्थित राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री और विधायक दिखे नदारद।
 | 
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हिमाचल कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को शिमला स्थित राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार, मंत्री धनीराम शांडिल, मंत्री राजेश धर्माणी, मंत्री यादवेंद्र गोमा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे।  

शिमला। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हिमाचल कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को शिमला स्थित राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार, मंत्री धनीराम शांडिल, मंत्री राजेश धर्माणी, मंत्री यादवेंद्र गोमा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ेंः-Ram Mandir : हिमाचल में मंत्री समेत तीन कांग्रेस विधायक जप रहे राम नाम की माला, अयोध्या जाने का ऐलान

वहीं, कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक से तीन मंत्री और तीन विधायक नदारद रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों में हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी बैठक में नहीं पहुंचे हैं। मंत्रियों के अलावा सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, नगरोटा से रघुवीर सिंह बाली और शिमला शहर से विधायक हरीश जनारथा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा कुमारी भी बैठक में नहीं दिखीं।

यह भी पढ़ेंः-कश्मीर की मुस्लिम छात्रा ने गाया राम भजन, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल


बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर नहीं बल्कि सरकार की ओर से चलाई जाने वाले कार्यक्रम सरकार गांव के द्वारा को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जनहित से जुड़े कई काम किए हैं। इसके अलावा आपदा के समय में भी हिमाचल प्रदेश में विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद राहत पैकेज में बदलाव कर अधिक राशि पीड़ितों को पहुंचाई गई है। 

यह भी पढ़ेंः-आलाकमान का रुख देख पलटे विक्रमादित्य, प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या जाने से इन्कार


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में यह देखने को मिलता था कि लोग पटवारी के पीछे भागते हैं, लेकिन अब पटवारी लोगों को ढूंढते हुए नजर आते हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय में प्रदेश के कर्मचारियों से किए हुए वादे पुरानी पेंशन को भी बहाल किया है। एक साल के अंदर की तमाम उपलब्धियां को सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत जनता तक पहुंचाया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः-सात हजार महिलाओं को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख देगी हिमाचल सरकार


भारत न्याय यात्रा में कोई राजनीति नहीं

हाल ही में भारत न्याय यात्रा में हिस्सा लेकर लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है। जहां पर लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है, राहुल गांधी वहीं पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री को जहां मणिपुर में जाकर स्थिति को संभालना चाहिए था, वहां राहुल गांधी ने मणिपुर पहुंचकर लोगों के जख्मों पर मरहम लगाया है। इसलिए हर वर्ग के न्याय के लिए राहुल गांधी की न्याय यात्रा काफी अहम हैय़ 

यह भी पढ़ेंः-हमीरपुर के चकमोह में तीन भाइयों का दो मंजिला घर जलकर राख, लाखों का नुकसान


कब तय होंगे प्रत्याशियों के नाम

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि चुनाव में अभी समय है। प्रत्याशियों का चयन भी प्रदेश अध्यक्ष और हम सब मिलकर करेंगे। लोकसभा चुनाव में अभी करीब 4 महीने बाकी हैं। जब चुनाव के लिए करीब डेढ़ महीना रह जाएगा, उससे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम को फाइनल करेगी। फिलहाल सरकार और संगठन मजबूती से कार्य करेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।