मुख्य सचेतक का पद संभालने के बाद भटियात में जरियाल का गर्मजोशी से स्वागत

सिहुंता। सरकार के मुख्य सचेतक का पदभार संभालने के बाद पहली बार भटियात सिहुंता पहुंचे विधायक विक्रम जरयाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सिहुंता में भाजपा के मीडिया प्रभारी अविनाश महाजन ने स्वास्थ्य निगरानी में होने के बावजूद सड़क पर आकर विधायक का स्वागत किया। विक्रम जरयाल ने भी अभिवादन स्वीकारते हुए
 | 
मुख्य सचेतक का पद संभालने के बाद भटियात में जरियाल का गर्मजोशी से स्वागत

सिहुंता। सरकार के मुख्य सचेतक का पदभार संभालने के बाद पहली बार भटियात सिहुंता पहुंचे विधायक विक्रम जरयाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सिहुंता में भाजपा के मीडिया प्रभारी अविनाश महाजन ने स्वास्थ्य निगरानी में होने के बावजूद सड़क पर आकर विधायक का स्वागत किया।

 

विक्रम जरयाल ने भी अभिवादन स्वीकारते हुए मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति का सारा श्रेय हल्के की जनता को दिया। इससे पहले मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल का जिला के प्रवेश द्वार हटली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विक्रम जरयाल का काफिला बलाना, थुलेल, ककरोटी, धुलारा, मोतला, रजैंई व गरनोटा से होकर दोपहर बाद सिहुंता पहुंचा।

 

मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल ने कहा कि रविवार को जल शक्ति विभाग के नीचे मुख्य सड़क के पास डिग्री कालेज और राख से कालेज तक के संपर्क मार्गो की आधारशिला रखेंगें। इन कार्यो के लिए बजट का प्रावधान कर टेंडर भी लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इन संपर्क मार्गो का कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांगों व समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता रहेगा।

 

इस मौके पर एसडीएम भटियात बच्चन सिंह, बीडीओ डा. बशीर खान, जल शक्ति विभाग के एसडीओ राजेश्वर शर्मा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट, बृजलाल शर्मा, खैदी राम व वीरभान सहित सैंकडों की तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।