हिमाचल में आज से सख्ती; प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन जरूरी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार यानी आज से फिर सख्ती हो गई है। दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वालों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। या फिर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने 13 अगस्त से सख्ती करने का फैसला लिया
 | 
हिमाचल में आज से सख्ती; प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन जरूरी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार यानी आज से फिर सख्ती हो गई है। दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वालों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। या फिर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने 13 अगस्त से सख्ती करने का फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, 24 घंटे के भीतर की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है।

 

 

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था। इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के मद्देनजर बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। बाहरी राज्यों की हिमाचल आने वाली बसों की चेकिंग प्रवेश द्वारों पर की जाएगी। बाहरी राज्यों से लौटने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भी यात्री को टिकट तभी दिया जाएगा, जब वह कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाएगा। बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड आदि की बसों का सीमा पर निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस इनमें आने वाली सवारियों की रिपोर्ट जांचेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।