नियमित होंगे हिमाचल में हजारों कर्मचारी, महामारी के बीच सरकार ने दी सौगात

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मियों, दैनिक/कंटींजेंट और अंशकालिक कार्यकर्ताओं को सौगात दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया है।
 | 
नियमित होंगे हिमाचल में हजारों कर्मचारी, महामारी के बीच सरकार ने दी सौगात

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मियों, दैनिक/कंटींजेंट और अंशकालिक कार्यकर्ताओं को सौगात दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया है। 31 मार्च 2021 को तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा करने या सेवाकाल 30 सितंबर 2021 को पूरा करने वाले नियमित होंगे।

 

इसी तरह मंत्रिमंडल ने उन दैनिक/कंटींजेंट कार्यकर्ताओं की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया जो 31 मार्च को अपनी सेवाओं के पांच साल पूरा कर चुके हैं या फिर 30 सितंबर को पूरा करने वाले हैं। इसके साथ ही इन्हें विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित करने का भी फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने उन अंशकालिक कार्यकर्ताओं की सेवाओं को विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगी के रूप में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया, जिन्होंने 31 मार्च 2021 को 8 वर्ष का निरंतर सेवाकाल पूरा कर लिया है अथवा 30 सितंबर 2021 को पूरा करने जा रहे हैं। इन्हें विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित किया जाएगा।

 

कई पदों को भरने की मंजूरी

मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के बालीचैकी में राज्य सेरी उद्ययमिता विकास नवाचार केंद्र में तकनीकी और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के 19 पद भरने का निर्णय भी लिया। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से खंड विकास अधिकारी के दो पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणी के 26 पद सृजित करने के साथ मंडी जिले की धर्मपुर तहसील के अंतर्गत बरोटी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को संस्तुति प्रदान की है।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।