SDM भटियात बच्चन सिंह ने युवक मंडल को दान की पैतृक जमीन
चुवाड़ी। एसडीएम (SDM) भटियात बच्चन सिंह ने समाज के उत्थान में मिशाल कायम की है। बुधवार को (SDM) भटियात बच्चन सिंह ने युवक मंडल को भवन निर्माण के लिए अपनी पैतृक जमीन दान में दे दी। इसके लिए युवक मंडल ने एसडीएम का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को जायजा लेने के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एसडीएम भटियात बच्चन सिंह ने ग्राम पंचायत मनहुता और कथेट के चमड़ोई वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चमड़ोई में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उनके साथ पंचायत के सचिव, पंचायत ग्राम सेवक, तकनीकी जेई के अलावा स्वामी विवेकानंद युवक मंडल चमड़ोई के सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एसडीएम बच्चन सिंह ने आंगनबाड़ी की स्थिति को देखकर पंचायत सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। उन्हें निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी को जल्द बिजली कनेक्शन दिया जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी भवन का जीर्णोद्धार किया जाए, ताकि यहां बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पंचायत द्वारा किए गए पौधरोपण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया।
एसडीएम ने चमड़ोई वार्ड में बंद पड़े कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। स्वामी विवेकानंद युवक मंडल ने कई मांगे एसडीएम के सामने रखी, जिन्हे उन्होंने मौके पर पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि युवक मंडल भवन के लिए अपनी पैतृक भूमिका दान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि युवक मंडल भवन, सामुदायिक भवन और वर्षाशालिका का निर्माण जल्द किया जाएं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

