मणिमहेश यात्रा से पहले पूरा किया जाए सड़क का कामः उपायुक्त

भरमौर। पवित्र मणिमहेश न्यास की बैठक शनिवार को लघु संयुक्त कार्यालय भरमौर के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष डीसी राणा ने की। बैठक में मणिमहेश न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि हमारा यह उद्देश्य होना चाहिए कि यात्रा (Yatra) के दौरान
 | 
मणिमहेश यात्रा से पहले पूरा किया जाए सड़क का कामः उपायुक्त

भरमौर। पवित्र मणिमहेश न्यास की बैठक शनिवार को लघु संयुक्त कार्यालय भरमौर के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष डीसी राणा ने की। बैठक में मणिमहेश न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि हमारा यह उद्देश्य होना चाहिए कि यात्रा (Yatra) के दौरान मणिमहेश (Manimahesh) न्यास की आय को कैसे बढ़ाया जा सके? साथ ही मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra) के दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दी जा सके।

 

उन्होंने कहा कि इस बार मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालु जैसे ही आना शुरू होंगे, तब से लेकर यात्रा समापन तक जितना भी चढ़ावा चढ़ेगा, उसे दानपात्र के अंदर डालने की व्यवस्था वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। यह दान पात्र मंदिर के गर्भगृह के अलावा यात्रा के रास्ते पर अलग-अलग पड़ावों पर भी रखे जाएंगे।

 

डीसी ने आदेश दिए कि दानपात्र को मंदिर की उसी जगह पर रखने की व्यवस्था की जाए, जहां तक श्रद्धालु मंदिर के अंदर तक दर्शन करने जाते हैं। बैठक में मणिमहेश न्यास के सचिव मनीष कुमार सोनी ने मणिमहेश न्यास से अलग सीए तैनात करने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने सीए के लिए तुरंत सरकारी औपचारिकता पूरी कर उसकी तैनाती का आश्वासन दिया।

 

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिया कि मणिमहेश यात्रा से पहले हड़सर-वलमुई-चौविया सड़क का काम पूरा किया जाए। डीसी ने कहा कि दुर्गेठी से खड़ामुख और खड़ामुख से भरमौर तक जो ब्लैक स्पाट हैं, उन्हें चिह्नित कर तुरंत चौड़ा और क्रैश बैरियर लगाएं। बैठक में न्यास की ओर नैनीखड्ड गोसदन के लिए 40 हजार रुपये देने की भी सहमति बनी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।