हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, दत्तात्रेय का तबादला

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेजा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने मंगलवार को हिमाचल के राज्यपाल का भी ट्रांसफर
 | 
हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, दत्तात्रेय का तबादला

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेजा गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने मंगलवार को हिमाचल के राज्यपाल का भी ट्रांसफर कर दिया है। अब राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे।

 

केंद्रीय मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।

 

 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को स्थानांतरित कर त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।