सोलन नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, पूनम मेयर और राजीव बने डिप्टी मेयर

सोलन। सोलन नगर निगम (Solan Municipal Corporation) में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा करने का भाजपा का आखिरी दाव भी फेल हो गया। सोलन नगर निगम (Solan Municipal Corporation) में भाजपा ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद मेयर पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया।
 | 

मगर कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया। डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस की ओर से राजीव कौड़ा और बीजेपी की ओर से शैलेंद्र गुप्ता को उतारा गया था। मेयर पद के के लिए पूनम ग्रोवर व डिप्टी मेयर पद के लिए राजीव कौड़ा को 9-9 मत मिले। वहीं, बीजेपी को सिर्फ अपने ही 8 पार्षद वोट कर पाए।

बीते मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने कांग्रेस के नौ पार्षदों को शपथ दिलाई थी, जबकि भाजपा पार्षद शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे, जिस कारण मेयर और उपमेयर का उस दिन चुनाव नहीं हो सका था।

नहीं चला जयराम का जादू

पहली बार सोलन नगर निगम बना है। यहां चुनाव में पसीना बहाने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी रहे भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल का जादू नहीं चल सका। भाजपा क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों पदों पर कब्जा करने की फिराक में थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने नौ पार्षदों को एकजुट रखकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल को करारा झटका दिया है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस का बड़ा एक्शन, धर्मशाला-मंडी नगर निगम में हार के बाद दोनों ब्लॉक कमेटियां भंग

कांग्रेस को था क्रास वोटिंग का खतरा

चर्चा थी कि भाजपा दोनों पद पाने के लिए क्रास वोटिंग करवा सकती है। इसलिए कांग्रेस अपने सभी नौ पार्षदों को शिमला के शोघी में एक रिसॉर्ट में ले आई थी, ताकि भाजपा उन तक न पहुंच सके। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों को भी शपथ दिलाई, जिसके बाद महापौर और उप महापौर का चुनाव किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा भी उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।