हिमाचल में फिर मिलेगा लोगों को दो माह का मुफ्त राशन

चम्बा (तीसा)। हिमाचल प्रदेश के लोगों को सरकार दो माह का राशन मुफ्त में मुहैया करवाएगी। यह जानकारी विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने दी। वह बुधवार को चुराह उपमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। बीते वर्ष भी हिमाचल सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया था।
 | 

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस बार का स्ट्रेन बहुत ही आक्रमक है। लिहाजा लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। पंचायत प्रतिनिधि लोगों को अधिक-से-अधिक संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक करें। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की अनुपालना को कड़ाई से सुनिश्चित करवाएं।

हिमाचल में फिर मिलेगा लोगों को दो माह का मुफ्त राशन

धार्मिक अनुष्ठान और शादी समारोहों के कार्यक्रम को गाइडलाइन के अनुसार सीमित रूप से करें। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों को भी नियमों के अनुसार 14 दिन होम क्वारंटीन होना होगा। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि निसंकोच होकर टीकाकरण करवाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में शादी समारोहों में सामुदायिक धाम पर प्रतिबंध

तीसा अस्पताल होगा ऑक्सीजन सुविधा से लैस

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिक अस्पताल तीसा में 30 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आज बुधवार को अस्पताल में जायजा भी लिया और बीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2 महीने का मुफ्त राशन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। चुराह उपमंडल में मनरेगा के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना को सुनिश्चित बनाते हुए जारी रहेंगे।

स्थापित होंगे अतिरिक्त हेल्प डेस्क

उपमंडल अधिकारी नागरिक मनीष चौधरी ने बताया कि निर्धारित वैक्सीनेशन केंद्रों पर अतिरिक्त हेल्प डेस्क की सुविधा दी जाएगी। इनमें शिक्षकों को भी तैनात किया जा रहा है। 1 मई से 18 से लेकर 45 वर्ष तक के लोगों को भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी भी होम आइसोलेशन व होम क्वारंटीन में रह रहे संक्रमितों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।