परमार की भरमौर प्रशासन को फटकार, पढ़ें पूरी खबर

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के 29 ग्राम पंचायतों के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रूबरू हुए। हालांकि इस दौरान कई पंचायतों में सिग्नल की कनेक्टिविटी ना होने के कारण कई लाभार्थियों से सीधा संवाद संपर्क नहीं हो पाया। इसके लिए उन्होंने भरमौर प्रशासन
 | 
परमार की भरमौर प्रशासन को फटकार, पढ़ें पूरी खबर

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के 29 ग्राम पंचायतों के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रूबरू हुए। हालांकि इस दौरान कई पंचायतों में सिग्नल की कनेक्टिविटी ना होने के कारण कई लाभार्थियों से सीधा संवाद संपर्क नहीं हो पाया। इसके लिए उन्होंने भरमौर प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि निकट भविष्य में सुनियोजित तरीके से कार्य योजना पर बल दें। ताकि प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम, लाभार्थियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में सीधा संवाद हो सकें।

खंड विकास अधिकारी भरमौर ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि भरमौर उपमंडल में 16178 लाभार्थियों को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। परमार की भरमौर प्रशासन को फटकार, पढ़ें पूरी खबर

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लोगों के साथ मिल नहीं पा रहे हैं। बदलते परिवेश में तकनीक के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग व वर्चुअल रैली के माध्यम से संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समाज के पिछड़े गरीब व दीन हीन, असहाय लोगों को दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर, सेवा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील सरकार है यह कोई सामायदारों की सरकार नहीं है कोविड-19 की एस. ओ.पी. के मुताबिक जनता, प्रशासन व लाभार्थियों से वर्चुअल रैली के माध्यम से ही से मिल रहे हैं।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक जियालाल कपूर ने भरमौर क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विपिन परमार जी को अवगत करवाया। इसके साथ उन्हें जल्द भरमौर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए भी न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जा रही है और लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस दौरान वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम के दौरान भरमौर सचिवालय सभागार भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।