हिमाचल में अब निजी लैब में इतने रुपये में होंगे RT-PCR टेस्ट

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टेस्टिंग में भी तेजी लाई जा रही है। सरकारी लैब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। अब बोझ को कम करने और टेस्ट रिपोर्ट जल्द जारी करने के लिए निजी लैब में भी RT-PCR टेस्ट हो सकेंगे। हिमाचल सरकार ने निजी लैब में भी RT-PCR टेस्ट
 | 
हिमाचल में अब निजी लैब में इतने रुपये में होंगे RT-PCR टेस्ट

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टेस्टिंग में भी तेजी लाई जा रही है। सरकारी लैब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। अब बोझ को कम करने और टेस्ट रिपोर्ट जल्द जारी करने के लिए निजी लैब में भी RT-PCR टेस्ट हो सकेंगे। हिमाचल सरकार ने निजी लैब में भी RT-PCR टेस्ट करने की अनुमति दी है। इसके लिए अधिकतम 500 रुपये फीस रखी गई है।

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में कोविड जांच बढ़ाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए निजी क्षेत्र के अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को RT-PCR टेस्ट की अनुमति की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में भी कोरोना टेस्ट करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से RT-PCR टेस्ट शुरू करने का मामला उठाया है। राज्य में मौजूदा प्रयोगशालाओं में नई मशीनें लगाकर कोरोना टेस्ट क्षमता को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

कीमत की गई निर्धारित

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निजी अस्पतालों व निजी प्रयोगशालाओं को भी अब RT-PCR परीक्षण की अनुमति दी गई है। इसके लिए परीक्षण शुल्क दरें भी निर्धारित की गई हैं। प्रति सैंपल 500 रुपये और घर से सैंपल एकत्रित करने के लिए 750 रुपये तय किए हैं। निजी अस्पताल और प्रयोगशालाएं इन दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे।

 

पहले पुणे भेजे जाते थे सैंपल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान में राज्य में सरकारी क्षेत्र में 8 RT-PCR प्रयोगशालाएं, 25 ट्रूनेट प्रयोगशालाएं और दो सीबी नेट प्रयोगशालाएं कार्य कर रही हैं। महामारी की शुरुआत में सैंपल को एनआईवी पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि राज्य ने निजी क्षेत्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रूनेट के माध्यम से कोविड-19 परीक्षण के लिए शुल्क दरें भी निर्धारित की है।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।