चम्बा में पहुंची नड्डा और अनुराग ठाकुर की भेजी आवश्यक चिकित्सा सामग्री

चम्बा। जिला चम्बा के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री भेजी है। यह चिकित्सा सामग्री सोमवार को जिला मुख्यालय चम्बा पहुंच गई। यह सामग्री सोमवार को भाजपा नेताओं ने उपायुक्त चम्बा डीसी राणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार को
 | 
चम्बा में पहुंची नड्डा और अनुराग ठाकुर की भेजी आवश्यक चिकित्सा सामग्री

चम्बा। जिला चम्बा के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री भेजी है। यह चिकित्सा सामग्री सोमवार को जिला मुख्यालय चम्बा पहुंच गई। यह सामग्री सोमवार को भाजपा नेताओं ने उपायुक्त चम्बा डीसी राणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार को सौंपी। इस मौके पर भाजपा नेताओं में सदर विधायक पवन नैयर, भटियात विधायक विक्रम जरियाल और भरमौर के विधायक जियालाल कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर  और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से भेजी गई सामग्री में चम्बा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए 5 हजार 3-प्लाई मास्क, 2 हजार ग्लब्स, 400 पीपीपी किट, 100 फेस शिल्ड, 100 एनआरएम, 50 पल्स ऑक्सीमीटर, 150 ऑक्सीजन मास्क, 300 N-95 मास्क और पुलिस विभाग के लिए 200 सैनिटाइजर, 200 N-95 मास्क, 1500 3-प्लाई मास्क, 200 ग्लब्स, 50 फेस शील्ड और तीन थर्मल स्कैनर हैं।

 

 

मीडिया से बातचीत करते हुए पवन नैयर, विक्रम जरियाल और जियालाल कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आवश्यक चिकित्सा सामग्री को भेजने के लिए आभार प्रकट किया। विक्रम जरियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में कोविड-19 से निपटने के लिए सक्षम रूप से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए 2 महीने का मुफ्त राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 75.5 फीसदी है कोरोना रिकवरी रेट, 1,24,434 लोग हुए स्वस्थ

 

जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑक्सीजन प्लांट देकर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, कृषि उपज मंडी कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, उपाध्यक्ष एसएसी एवं एसटी विकास निगम जय सिंह, जिला महामंत्री भाजपा जसवीर नागपाल, जिला मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर सहित जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा मौजूद रहे।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।