किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन छह और शव बरामद; 23 की मौत, रेस्क्यू जारी

किन्नौर जिले के निगुलसेरी हादसे के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन छह और शव बरामद हुए हैं। किन्नौर भूस्खलन हादसे के मृतकों की कुल संख्या 23 पहुंच गई है। फिलहाल अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। खोजी कुत्तों की सहायता से भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को तलाशा जा
 | 
किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन छह और शव बरामद; 23 की मौत, रेस्क्यू जारी

किन्नौर जिले के निगुलसेरी हादसे के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन छह और शव बरामद हुए हैं। किन्नौर भूस्खलन हादसे के मृतकों की कुल संख्या 23 पहुंच गई है। फिलहाल अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। खोजी कुत्तों की सहायता से भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को तलाशा जा रहा है। 23 म़तकों के अलावा 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

 

 

इससे पहले, तीसरे दिन शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के कुछ यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में बिहार की तरह हुआ चारा घोटाला, पढ़ें पूरी खबर

खोजी कुत्तों के सहारे तलाश

घायलों को भावानगर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया था। सर्च ऑपरेशन में शामिल खोजी कुत्ता भी पत्थर गिरने से घायल हुआ है। हाईवे को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले, शुक्रवार तड़के 4:00 बजे सर्च ऑपरेशन किया गया। इस दौरान शिमला से मंगवाए गए खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया गया।

 

 

यह भी पढ़ेंः-टांडा में लापरवाही की हदः प्रसव के बाद नवजात की मौत, माथे पर लगा था लंबा कट

200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाई

पत्थरों और मिट्टी के बीच दबे लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने खुदाई मशीन को लगाया है। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।