‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा

नई दिल्ली। खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है। खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। मगर अब इसका नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार होगा। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
 | 
‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा

नई दिल्ली। खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है। खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। मगर अब इसका नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार होगा।  धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उन्हें देश भर के नागरिकों से ‘खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए अनगिनत अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने भारत के सम्मान और गौरव को नए शिखर पर पहुंचा दिया था। अत: यह बिल्‍कुल उचित है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-सात साल की बच्ची उठा ले गया तेंदुआ, सिर और धड़ अलग-अलग मिले

प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स में कहा है

ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।