COVID-19: हिमाचल के कैबिनेट मंत्री बोले-जमाती सुसाइड बम की तरह

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जमाती सुसाइड बम की तरह हैं। जमाती अपनी यात्रा इतिहास को छुपा रहे हैं। ऐसे हालात में लाॅकडाउन और कर्फ्यू कब खत्म किया जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है। कोरोना वायरस संकट के बीच मंगलवार को ओकओवर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में
 | 
COVID-19: हिमाचल के कैबिनेट मंत्री बोले-जमाती सुसाइड बम की तरह

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जमाती सुसाइड बम की तरह हैं। जमाती अपनी यात्रा इतिहास को छुपा रहे हैं। ऐसे हालात में लाॅकडाउन और कर्फ्यू कब खत्म किया जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है।
कोरोना वायरस संकट के बीच मंगलवार को ओकओवर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन और कर्फ्यू हटाने के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि इस पर 14 अप्रैल के बाद समीक्षा कर केंद्र सरकार फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज ठीक हो गए, जबकि एक तिब्बती की मौत के बाद कोई नया मामला नहीं आया था।

बद्दी का मामला भी दिल्ली के लोगों से जुड़ा था, लेकिन प्रदेश में जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से हालात मुश्किल हुए हैं। भारद्वाज ने जमातियों को सुसाइड बम की संज्ञा देते हुए कहा कि सबसे खतरनाक यह है कि ये जानकारी छुपा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन या कर्फ्यू कब खत्म होगा ये कहा नहीं जा सकता।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।