हिमाचल के मीडिया कर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, वेंटिलेटर की कमी नहीं

हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सभी मीडिया कर्मियों को भी कोरोना वैक्सीन लगेगी। फ्रंट लाइन वर्कर की तरह मीडिया कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएम जयराम हमीरपुर में सोमवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। मीडिया कर्मियों की
 | 
हिमाचल के मीडिया कर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, वेंटिलेटर की कमी नहीं

हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सभी मीडिया कर्मियों को भी कोरोना वैक्सीन लगेगी। फ्रंट लाइन वर्कर की तरह मीडिया कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएम जयराम हमीरपुर में सोमवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

 

मीडिया कर्मियों की मांग जायज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में वह दौरा कर रहे हैं। दौरे के दौरान कईं जगहों पर यह मांग उठी है की प्रदेश में मीडिया कर्मियों को कोरोना वॉरियर मानकर टीका लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्हें मीडिया कर्मियों की यह मांग जायज लगी है। मीडिया कर्मी दिनभर लोगों के साथ मिलते है और कार्य में जुटे रहते है। मीडिया कर्मियों के कार्य का दायरा भी अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साथ में यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन महामारी से बचने का उपाय है इसको लगाने के बाद भी सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

आउटसोर्स पर रखे जाएंगे हेल्थ वर्कर 

उन्होंने कहा कि हिमाचल में हेल्थ वर्कर आउटसोर्स पर रखे जाएंगे। इनमें स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और सफाई कर्मी शामिल हैं। प्रदेश में सभी आक्सीजन प्लांट का कार्य तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर के सर्किट हाउस में सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता की।

 

हिमाचल में वेंटिलेटर की कमी नहीं

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार से 250 वेंटिलेटर वापस लेने के मामले पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में पांच से छह लोग वेंटिलेटर हैं। प्रदेश में बहुत कम वेंटिलेटर का इस्तेमाल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में वेंटिलेटर की कमी का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक सवाल के जबाव में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीपीई किट, वेंटिलेटर की पर्याप्त उपलब्धता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।