अफगानिस्तान में फंसा हिमाचली युवा, मुख्यमंत्री बोले-हालात पर बनाए हैं नजर

शिमला। 15 अगस्त 2021 की सुबह भारत में हमसब आजादी का जश्न मना रहे थे। मगर तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को घेर रहे थे। अफगान नागरिकों की आजादी को छीन रहे थे। पिछले 3 महीनों से जारी लड़ाई में कंधार, हेरात समेत अफगानिस्तान के बाकी कई हिस्से एक-एक कर तालिबान के कब्जे में
 | 
अफगानिस्तान में फंसा हिमाचली युवा, मुख्यमंत्री बोले-हालात पर बनाए हैं नजर

शिमला। 15 अगस्त 2021 की सुबह भारत में हमसब आजादी का जश्न मना रहे थे। मगर तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को घेर रहे थे। अफगान नागरिकों की आजादी को छीन रहे थे। पिछले 3 महीनों से जारी लड़ाई में कंधार, हेरात समेत अफगानिस्तान के बाकी कई हिस्से एक-एक कर तालिबान के कब्जे में आते चले जा रहे थे। मगर राजधानी काबुल में इतनी जल्दी हलचल मचने वाली है इसका अंदाजा शायद ही किसी को था। रविवार की सुबह तालिबान के लड़ाकों ने अचानक काबुल को घेर लिया। अफगानिस्तान सरकार और सेना बिना मुकाबला किए सरेंडर करती दिखी।

 

 

 

इस बीच अफगानिस्तान और तालिबान की लड़ाई में सैंकड़ों लोग दुनिया के विभिन्न देशों के फंसे जो वहां काम कर रहे थे। इस बीच भारत के भी कई लोग फंसे थे जिन्हें कल ही भारत सरकार ने सुरक्षित वापिस लाया है। लेकिन इन सबके बीच हिमाचल का एक युवक भी वहां फंसा है। इसकी जानकारी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी है।

 

 

 

सीएम जयराम ठाकुर ने खुद जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह ही उन्हें एक फोन कॉल आया है। इसमें एक व्यक्ति के फंस होने की सुचना दी है। मगर उन्होंने इस संबंध में संबंधित व्यक्ति की डिटेल देने को कहा है। ताकि भारतीय दूतावास से बातचीत कर युवक को सुरक्षित वापिस लाया जा सके।

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही ये बात

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पिछले कल फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाया है। मगर अभी भी जो भारतीय वहां फंसे हैं उन्हें वापिस लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी हिमाचल के युवक की डिटेल नहीं आई है। जैसे ही डिटेल आएगी तो वहां दूतावास से संपर्क कर सुरक्षित वापिस लाया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।