हिमाचल में नहीं लगेगा लॉकडाउन, संक्रमण रोकने के लिए पेनल्टी लगाएंगी पंचायतें

मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (HIMACHAL PRADESH) में लॉकडाउन (LOCKDOWN) नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन (LOCKDOWN) लगाने से आर्थिकी पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश (HIMACHAL PRADESH में लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकना है। ऐसे में पंचायतों को अधिकार होगा कि
 | 
हिमाचल में नहीं लगेगा लॉकडाउन, संक्रमण रोकने के लिए पेनल्टी लगाएंगी पंचायतें

मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (HIMACHAL PRADESH) में लॉकडाउन (LOCKDOWN) नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन (LOCKDOWN) लगाने से आर्थिकी पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश (HIMACHAL PRADESH में लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकना है। ऐसे में पंचायतों को अधिकार होगा कि कोरोना के निर्धारित नियमों को तोड़ने वालों पर पेनल्टी करें।

 

मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को सोलन जिले के बद्दी के ट्रेड सेंटर में कही। वह यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में कह रहे थे। सीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पंचायतों और संस्थाओं में वायरस से निपटने के लिए पिछले वर्ष जैसा उत्साह नहीं है। इस वर्ष वायरस और खतरनाक होने से पंचायतों को ज्यादा काम करने की जरूरत है।

 

लॉकडाउन से आर्थिकी पर पड़ता है असर

सीएम जयराम ने कहा कि लॉकडाउन लगाने से आर्थिकी पर सीधा असर पड़ता है। वायरस रहेगा, लेकिन उसके साथ-साथ लोगों को जीने के लिए काम भी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। इस बार वायरस जहां तेजी से फैल रहा है, वहीं इससे ठीक होने का समय भी ज्यादा लग रहा है और मृत्यु दर भी अधिक है। उसके बावजूद लॉकडाउन जैसी स्थिति दोबारा हिमाचल प्रदेश में नहीं आएगी।

बीमारी को फैलने से रोकना जनप्रतिनिधियों का फर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के नुमाइंदे होने के चलते उनका फर्ज है कि अपने क्षेत्र में बीमारी को फैलने से रोकें। यह सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। पंचायत प्रधान नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पैनल्टी भी लगा सकता है। इससे पूर्व उपायुक्त केसी चमन ने कोरोना को लेकर जिले की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने भी कोविड नियमों का पालन करने की पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में अस्पताल का किया निरीक्षणहिमाचल में नहीं लगेगा लॉकडाउन, संक्रमण रोकने के लिए पेनल्टी लगाएंगी पंचायतें

मुख्यमंत्री ने शनिवार को नालागढ़ में कोविड मेक शिफ्ट अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में दी जाने वाले सुविधाओंका भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को हरसंभव सुविधा करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों को हर सुविधा प्रदान करने और उन्हें उचित उपचार प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।